बेसन का हलुआ
बेसन का हलुआ बहुत ही स्पेशल रेसिपी है , भारत मे हर प्रकार के शुभ अवसर पर बनाया जाता है ये पूजा मे प्रसाद के रूप मे बनाया जाता है , ये नई नवेली दुल्हन जब पहली बार ससुराल मे खाना बनाती है तो उससे बेसन का हलुआ ही बनवाया जाता है।
तो फिर देर किस बात की है आज हम भी ये स्पेशल रेसिपी बनाते है
सामग्री:
बेसन
देसी घी
चीनी
केसर
काजू
बदाम
सूजी
सबसे पहले एक कढाई मे देसी घी डाल कर सूजी भूनें हल्की आँच पर
अब बेसन डाल कर भूने
जब भून जाय तो इसे ब्राउन नही होने देना है , थोडा पानी मे चीनी डाल कर चाशनी बना कर , चमचे से चलाते रहे गाढा होने दें
जब ये गाढा हो जाय तो इसमे केसर , काजू, बदाम से गार्निश करें
Comments
Post a Comment