आलू का पराठा
सामग्री
गेंहू की आटा : १ किलो
मैदा: १०० ग्राम
आलू : १ किलो
प्याज: १/२ किलो
अदरक: २ पीस
धनिया हरा
अनार दाना : पीसा हुआ
हरी मिर्च: बारीक कटी हुई
अब गेंहू की आटा : १ किलो,मैदा: १०० ग्राम मिक्स करके इसमें थोड़ा घी मिला कर गंथ कर थोड़ी देर रख दें।
अब आलू को उबाल कर छील लें।
अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज: १/२ किलो,अदरक: २ पीस,धनिया हरा,अनार दाना : पीसा हुआ, हरी मिर्च मिला कर अच्छी तरफ से मिक्स करें।
अब से गूंथ कर रखे आटे की लोई बनाऐ।
अब इन सब लोई मे आलू का मसाला भर कर बेलें।
और तुरन्त नाँन स्टिकी तवे पर थोड़ा थोड़ा तेल लगा कर पराठा तलें
आलू का पराठा तैयार है ।
आप दही, अचार, मक्खन,घी,छाछ के साथ सर्व कर सकते है
Comments
Post a Comment